विष्णुगढ़: विधायक निर्मल महतो ने विष्णुगढ़ को अनुमंडल बनाने की मांग सदन में रखी
विस सत्र के अंतिम दिन गुरूवार 12 बजे को सदन में विष्णुगढ़ प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठी। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने विष्णुगढ़ को अनुमंडल बनाने की मांग रखी। उन्होंने आसन से कहा कि विष्णुगढ़ अनुमंडल बनने की सभी अहर्ताओं को पूरा करता है। विष्णुगढ़ को पूर्व में पुलिस अनुमंडल घोषित किया जा चुका है,