विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ में धातृ फाउंडेशन ने नवजात पुनर्जीवन और देखभाल पर कार्यशाला आयोजित की
विष्णुगढ़ में शनिवार 4 बजे को धातृ फाउंडेशन हजारीबाग के सौजन्य से नवजात पुनर्जीवन एवं नवजात देख भाल कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं की देखभाल और पुनर्जीवन तकनीकों पर जागरूकता फैलाना रहा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ समीर कुजूर तथा नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमन उरवार ने प्रशिक्षण प्रदान किया।