बहराइच: प्रधानपुरवा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधानपुरवा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि युवक खेत के पास घायल अवस्था में मिला था। अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।