नागौर: जिला मुख्यालय पर बाल वाहिनी योजना संयोजक समिति की बैठक हुई आयोजित, एडिशनल एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Nagaur, Nagaur | May 24, 2024 नागौर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार मे शुक्रवार को अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार की अध्यक्षता मे बाल वाहिनी योजना संयोजक समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमे इस योजना के अन्तर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को सुरक्षापूर्ण सुविधाजनक एवं सुलभ वाहन व्यवस्था उपलब्ध करवाए जाने की व्यवस्था के बारे मे बताया गया। बैठक मे एडिशनल एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।