अस्थावां: अस्थावां थानां की पुलिस ने मकसीदपुर गांव से 4 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
अस्थावां थाना क्षेत्र के मकसिदपुर गांव से चार लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया हैं। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर मकसीदपुर गांव से सित पासवान को 4 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय भेजा जारहा है।