मसूदा: जालिया द्वितीय में बजरी खनन विवाद खत्म, प्रशासन की समझाइश पर ग्रामीणों ने 26 जून से चल रहा अनशन तोड़ा
Masuda, Ajmer | Jul 3, 2026 जालिया द्वितीय में खारी नदी में बजरी खनन को लेकर चल रहा ग्रामीणों का प्रदर्शन शुक्रवार शाम 4 बजे समाप्त हो गया।प्रशासन की समझाइश के बाद भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों ने जूस पीकर अनशन तोड़ दिया।वहीं पानी की टंकी पर चढ़े लोग भी सुरक्षित नीचे उतर आए।इस महत्वपूर्ण वार्ता में मसूदा DYSP शिवराज सिंह,SDM दीपशिखा,खनन विभाग अधिकारी अनिता मुख्य रूप से शामिल रहे।