पाकरटांड: गोवा से काम कर लौट रहे केसलपुर गांव के व्यक्ति रास्ते से लापता, पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार
पाकरटांड के केशलपुर गांव निवासी तुलसीदास महतो नामक व्यक्ति गोवा से कम कर लौट के क्रम में रास्ते में लापता हो गया। इधर इस मामले को लेकर मंगलवार को 12:00 बजे पत्नी की रीना कुमारी द्वारा सिमडेगा पुलिस अधीक्षक को पति को सकुशल बरामद कर लाने की गुहार लगाई ।पत्नी ने बताया किसी ने धक्का दे दिया जिससे ट्रेन से गिर गया और पति ने संपर्क किया लेकिन बाद में गायब हो गया।