गुना नगर: एबी रोड पर जगत होटल के सामने कार ने मारी टक्कर, शिवपुरी के युवक की कार क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज
गुना कोतवाली थाना के एबी रोड पर जगत होटल के सामने एक कार ने दूसरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। 11 मई को दर्ज मामले में शिवपुरी जिले के बदरवास निवासी बबलू जाटव ने पुलिस को बताया, कार से गुना आ रहे थे दोपहर मे जगत होटल के सामने पीछे से एक कार ने टक्कर मारी और कार चालक कर लेकर फरार हो गया। मेरी कार की डिग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच जारी है।