शामली: शामली जिले से अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने E-20 पेट्रोल पर सरकार के प्रयासों की सराहना की
Shamli, Shamli | Aug 2, 2026 शामली जिले में अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने इ एथेनॉल से बनने वाले E-20 पेट्रोल को लेकर सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले हमारे किसानों द्वारा उत्पन्न किए जाने वाले खाद्य पदार्थ सड जाते थे और कंपनियां बाहर के देशों से सस्ता माल आयात करती थी, लेकिन अब सरकार ने एथेनॉल के जरिए देश के किसानों को मजबूत किया है।