आगरा: युवक को अगवा कर फिरौती की मांग करने एवं हत्या का प्रयास करने वाली घटना में संलिप्त अभियुक्त 125 फुटा रोड से गिरफ्तार
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो कि युवक को अगवाकर फिरौती की मांग करने एवं हत्या का प्रयास करने वाली घटना में संलिप्त है। थाना ताजगंज पुलिस टीम ने गस्त के दौरान प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 125 फुटा रोड से गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।