आगरा: पुलिस कर्मचारियों की ऑनलाइन आवेदन की प्रणाली की हुई शुरूआत,एसीपी मयंक पाठक ने डीसीपी वेस्ट कार्यालय पर दी जानकारी
पुलिस उपायुक्त पश्चिम के कार्यालय में अवकाश के आवेदन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। जिससे पुलिस कर्मचारियों को सहूलियत मिलेगी। पुलिस कर्मचारी अपने अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पूरे मामले की जानकारी एसीपी मयंक पाठक ने डीसीपी वेस्ट कार्यालय पर दी है।