आगरा: राहुल गांधी के द्वारा पीएम की जाति पर की गई टिप्पणी,BJP ओबीसी मोर्चा ने पंचकुइया चौराहे पर फूंका राहुल गांधी का पुतला
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के द्वारा आज पंचकुइया चौराहे पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर टिप्पणी की गई थी। जिससे ओबीसी समाज में आक्रोश का माहौल है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता पंचकुइयां चौराहे पर एकत्रित हुए और राहुल गांधी का पुतला फूंका।