बिल्सी: बेहटा जबी गांव में जबरन रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार महिलाओं समेत पांच लोग हुए घायल
Bilsi, Budaun | May 17, 2026 बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा जबीं गांव में कब्रिस्तान में जबरन रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया ।