महसी: एलडीएम ने इमामगंज इंडियन बैंक के कर्मचारी और शिक्षक विवाद की जांच की, खंगाले CCTV फुटेज
इंडियन बैंक शाखा इमामगंज में बैंक कर्मी और शिक्षक के बीच हुए विवाद की शुक्रवार एलडीएम ने जांच की। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए साक्ष्य जुटाए। ज्ञात हो कि मंगलवार दोपहर शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के पिपरी माफी गांव स्थित परिषदीय विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार शर्मा विद्यालय कार्य से बैंक गए हुए थे।।