भिवानी: GBTL मिल में अज्ञात कारणों से लगी आग, आधे घंटे में पाया गया काबू
भिवानी की GBTL मिल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी सूचना पर पुलिस विभाग और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। और आग पर काबू पाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना शहर प्रभारी सत्यनारायण ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि भिवानी की GBTL मिल में आग लगी है जिसकी सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।