बक्सर: जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से जिले के शहर समेत ग्रामीण इलाकों में शुरू हुआ जागरूकता अभियान
Buxar, Buxar | Sep 12, 2024 जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से जिले के शहर समेत में ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान शुरू हो गया। सारथी रथ के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मी व आशा मिलकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि 14 सितंबर तक दंपति संपर्क सप्ताह तथा 17 से 30 सितंबर तक पुरुष परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन होगा।