तिर्वा: ठठिया थाना क्षेत्र में जालसाजी से सरकारी जमीन अपने नाम दर्ज कराने के बाद की गई बिक्री, केस दर्ज
Tirwa, Kannauj | May 22, 2026 ठठिया : राजस्व ग्राम ठठिया के सरकारी चारागाह और खलिहान की जमीन को पहले अपने नाम दर्ज कराया और फिर 2025 में सरकारी जमीन को बिक्री कर दी। मामला उजागर होने पर लेखपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर न्यायालय भेज दिया है। ठठिया राजस्व ग्राम के लेखपाल अभिषेक सिंह ने बताया कि ठठिया के नथुआपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने सरकारी अभिलेखों में हेराफ