चूरू: साहवा थाना क्षेत्र में बोलेरो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Feb 1, 2026 चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 30 वर्षीय बोलेरो ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले तारानगर के सरकारी अस्पताल फिर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया।