नानपारा: नानपारा में पाइप लाइन फटने से सड़कों पर भरा पानी, पेयजल आपूर्ति बाधित, मरम्मत का कार्य शुरू
नानपारा कस्बे के पुरानी बाजार स्थित चूड़ी वाली गली में शनिवार देर शाम पेयजल पाइपलाइन फट गई। इससे सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे पुरानी बाजार सहित कई मोहल्लों के लोगों को पानी में घुसकर आना-जाना पड़ा। रविवार को नगर पालिका ने पेयजल आपूर्ति बंद कर दी ताकि मरम्मत कार्य किया जा सके। पाइपलाइन की आपूर्ति रुकने से आबादी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा