बड़वानी: छोटी कसरावद: नर्मदा नदी पुल से युवक ने लगाई छलांग, कर्मचारियों ने देवदूत बनकर बचाई जान, अस्पताल पहुंचाया
बड़वानी छोटी कसरावद नर्मदा पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी जिसकी देवदूत बनकर आए कर्मियों ने उसकी जान बचाई है।दरअसल छोटी कसरावद स्थित नर्मदा पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सायला बामनिया निवासी लाईझापी ने अचानक पुल से उफनती नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, मौके पर मौजूद सजग कर्मियों और बचाव टीम की तत्परता से एक युवक की जान बचा अस्पताल पहुंचाया गया है।