टिब्बी: रावी-व्यास जल विवाद: मसीतांवाली हैड पहुंची ट्रिब्यूनल की टीम, नहरी तंत्र की जांच की
रावी-व्यास जल बंटवारा विवाद के समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित ट्रिब्यूनल की उच्च स्तरीय टीम सोमवार को हनुमानगढ़ पहुंची। चेयरमैन विनीत शरण, सदस्य सुमन श्याम व पी. नवीन राव की टीम ने मसीतांवाली हैड पर इंदिरा गांधी नहर तंत्र का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के एसीएस अभय कुमार और कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव आदि मौजूद रहे।