प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में तीसरी मंजिल पर लगी आग, घरेलू सामान और नकदी जलकर हुई राख
शहर के वाटर वर्क्स रोड स्थित जटिया गली में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र जटिया के मकान की तीसरी मंजिल से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। पड़ोसियों ने जब घर से धुआं निकलते देखा तो वे हैरान रह गए। देखते ही देखते आग ने पूरी तीसरी मंजि