कन्नौज: बक्शीपुरवा गांव के पास हुए एक्सीडेंट के मामले में बाइक सवार ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के बख्शी पुरवा गांव के पास हुए एक्सीडेंट के मामले में बाइक सवार चालक द्वारा कोतवाली में अज्ञात ट्रक पर मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें पीड़ित ने बताया कि वह अपने पिता को लेकर अपनी ननिहाल जा रहा था, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, ट्रक नई चेचिस का था जिसमें कोई नंबर नहीं था, कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।