लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ व मौजपुर में जल झुलनी एकादशी पर निकाली मंदिरों से निकाली पालकी,
कस्बा लक्ष्मणगढ़ व मौजपुर में शनिवार को जलझूलनी एकादशी मनाई गई। मोहित जैन व सौरभ साहू ने बताया कि शनिवार को जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। दोपहर बाद में प्रमुख मंदिरों से पालकी निकाली गई। ठाकुरजी को पालने में विराजमान कर जलाशयों तक ले जाया गया। महिला व पुरुषों व बच्चों ने भी भाग लिया।