जशपुर: जशपुर में पहली बार आयोजित होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम
जशपुर में पहली बार ‘चेकमेट एट जशपुर–अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर तक पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे। शुक्रवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर रोहित व्यास ने तैयारियों का जायजा लेकर खिलाड़ियों के भोजन, ठहरने, परिवहन और