खोदावंदपुर: सदर बाजार स्थित वार्ड-3 में संत रविदास की प्रतिमा की स्थापना को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी
संत रविदास की जयंती के मौके पर बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सदर बाजार स्थित वार्ड 3 में संत रविदास की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस मौके पर गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल सदर बाजार से चलकर एस एच 55 होते हुए बुढ़ी गंडक नदी के राम घाट पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर कार्यक्रम स्थल पहुंची।