खोदावंदपुर: मेघौल पछियारी शिवालय में
वैदिक अनुष्ठान द्वारा पार्वती प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न,भक्तो की उमरी भीड़
खोदावंदपर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेघौल पछियारी शिवालय स्थित पार्वती मंदिर में पार्वती प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा स्थापित करने को लेकर आयोजित पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान गुरुवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर सैकरो की संख्या में ग्रामीण स्त्री, पुरुष मौजूद थे। पूरा मंदिर परिसर पंडितो के वेद मंत्रोंउच्चार से गुंजायमान था।