भरतपुर: भरतपुर जिला अग्रवाल महिला महासभा की
बैठक अग्रवाल धर्मशाला खिरनी घाट में
भरतपुर जिला अग्रवाल महिला महासभा की बैठक अग्रवाल धर्मशाला खिरनी घाट में जिलाध्यक्ष शालिनी मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज में बढ़ती पाश्चात्य संस्कृति, विवाह पूर्व प्री-वेडिंग शूट की प्रवृत्ति, युवाओं में पारिवारिक संवाद की कमी तथा हाल ही में हुए केतन-सिया हत्याकांड पर गंभीर मंथन किया गया।