जगाधरी: राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मधु चौक से निकल गई शोभायात्रा भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर मैं होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।जंगला वाली माता की सहाय की ओर से आज एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन यमुनानगर में किया गया। जहां से भी यात्रा गुजरी लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया। वही किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए।