डंडा: थरिया में डंडा प्रीमियर लीग का दूसरा सेमीफाइनल गाडो इलेवन बासडीह ने जीता, फाइनल में बनाई जगह
Danda, Garhwa | Apr 12, 2026 डंडा प्रखंड के थरिया गांव में आयोजित डंडा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में शनिवार की रात हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड की गाडो इलेवन बासडीह की टीम ने गढ़वा प्रखंड के टेढ़ी हरैया इलेवन को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में गाडो इलेवन बासडीह का मुकाबला आरसीसी इलेवन रेहला से होगा।