बिंदकी: बकेवर कस्बे के समीप दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना कस्बे के समीप गैस एजेंसी के निकट एक दिन पहले बाइक की टक्कर से साइकिल सवार रामखेलावन उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पंचम पुरवा थाना बकेवर जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए थे। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को दिन में 11 बजे मौत हो गई। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रो रोकर बेहाल हो रहे थे।