हज़ारीबाग: जेएसएससी/सीजीएल परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित सील खुली होने की सूचना पर संबंधित केंद्राधीक्षक की जांच रिपोर्ट
जेएसएससी/ सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम दिन 22 सितंबर को परीक्षा समाप्ति के उपरांत स्थानीय जैक एंड जिल स्कूल के परीक्षा केंद्र में प्रेस मीडिया द्वारा कथित प्रश्न पत्र की सील खुली होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित केंद्र अधीक्षक से आज विस्तृत जांच रिपोर्ट की मांग की गई।