हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ अटल सांस्कृतिक भवन में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन की बैठक में महिला विंग का हुआ गठन
पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड महिला विंग का गठन हेतु अटल सांस्कृतिक भवन हजारीबाग में मीटिंग रखा गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा और संचालन उपाध्यक्ष कुलेश्वर प्रसाद मेहता ने किया। कार्यक्रम के शुरुवात में शामिल सभी महिलाओं ने अपना परिचय देते हुवे संगठन के उत्थान के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिए |