हज़ारीबाग: मोरंगी में अज्ञात वाहन ने लूना बाइक से जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार
हजारीबाग के मुफस्सिल क्षेत्र अंतर्गत मोरंगी में अज्ञात वाहन ने लूना बाइक से जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गया।इस घटना में व्यक्ति के दोनो पैर खून से लथपथ हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि घायल व्यक्ति हजारीबाग से जबरा जा रहा था इसी क्रम में यह घटना हुआ। घटना को देखकर आसपास के ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई।