बेहट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाकम्भरी में बने हेलीपेड़ पर हेलीकोप्टर से पहुंचे, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का लेंगे जायजा
सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी क्षेत्र में आई बाढ़ और लगातार खराब मौसम के बीच सीएम योगी सोमवार को शाकंभरी हेलीपेड़ पहुंचे। उनके साथ जिले के आलाधिकारी बाढ़ से हुए नुकसान का जाएजा लेंगे। चार दिन पहले, गुरुवार रात आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी थी।मां शाकंभरी देवी क्षेत्र में हालात भयावह नजर आए।