जोकीहाट: अररिया के जोकीहाट में विवाहिता का शव फंदे से मिला, पति पर हत्या का आरोप लगाया गया
अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता तैयबा खातून का शव बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, जबकि आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।