डॉ. अंबेडकर नगर: महू में अतिक्रमण पर चला रक्षा संपदा विभाग का बुलडोजर, दो दुकानों सहित निर्माणाधीन मकान ध्वस्त
महू में रक्षा संपदा विभाग द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। बुधवार 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पहली कार्रवाई महू के पीठ रोड क्षेत्र में की गई, जहां अतिक्रमण कर बनाई गई दो दुकानों को ध्वस्त किया गया। इसके बाद टीम खान कॉलोनी पहुंची, जहां बनाए जा रहे मकान के निर्मा