गायघाट: गायघाट में कार्य में लापरवाही पर गायघाट थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर, जयप्रकाश गुप्ता बने नए थानेदार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना के थानेदार राकेश कुमार को लाइन हाजिर कि कार्रवाई के बाद थाने की जिम्मेदारी जयप्रकाश गुप्ता को सौंपी गई है। नए थानेदार जय प्रकाश गुप्ता ने गुरुवार दोपहर दो बजे में थाना की कार्यभार संभाल लिया। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक ने निवर्तमान थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को पुलिस लाइन बुलाने का आदेश जारी किया था।