बांसवाड़ा: दशहरा पाड़ा नाले में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस, शव को एमजी मोर्चेरी में रखा गया
जिले के सदर थाना क्षेत्र के दशहरा पाड़ा गांव में गुरुवार सुबह गांव के पास स्थित एक नाले में युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोपहर 1बजे मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत सदर थाना पुलिस को दी। जिस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांसवाड़ा एमजी मोर्चरी में रखवाया गया।