एकंगरसराय: एकंगरसराय नगर पंचायत के वार्ड 15 में गंदगी का अंबार, उठाव नहीं होने से लोग परेशान
एकंगरसराय नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में इन दिनों गंदगी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। जगह-जगह कचरे का ढेर जमा हो गया है, लेकिन नियमित सफाई और कचरा उठाव नहीं होने से स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है, जिससे सड़ांध फैल रही है और आसपास रहना मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी