मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र के निवासी पीड़ित ने ब्लॉक प्रमुख पर प्लॉट पर कब्जा करने का लगाया आरोप, सपा सांसद से की शिकायत
भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा निवासी उमाशंकर पुत्र राजवीर सिंह ने सपा कार्यालय पहुंच सपा सांसद डिंपल यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके प्लांट पर ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह राजपूत के द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित ने अधिकारियों से ब्लॉक प्रमुख पर कार्रवाई करते हुए प्लांट पर कब्जा रुकवाए जाने को लेकर शिकायत की है।