कैंपियरगंज: फर्जी दस्तावेज बनाकर दोबारा बेची गई जमीन, 25 हजार का इनामी आरोपी कैम्पियरगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा
गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पहले से बैनामा हो चुकी जमीन को दोबारा बेचने के आरोप में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त अनूप कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार किए।