नागौद: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Nagod, Satna | Aug 7, 2026 सतना। थाना जसो क्षेत्र के ग्राम अमकुई में हुई युवक अतुल कुशवाहा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी सुधीर उर्फ श्यामू नामदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को थाना जसो अंतर्गत ग्राम अमकुई में अतुल का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैली थी।