सदर: यूपी में भीषण गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री तक पहुंचा, घाट से मार्केट में छाया सन्नाटा, सीएम ने सतर्क रहने का दिया संदेश
Sadar, Varanasi | Apr 20, 2026 उत्तर प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप और कम हवा के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, वे छाता और गमछे का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।