बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की ओर से 12 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष रसोइयों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के महासचिव सरोज चौबे ने किया। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन राज्य कमेटी के आह्वान पर पूरे बिहार में चल रहा ह