बिसौली: बिजली संकट से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन, रतनपुर कोट भानपुर बिजली घर का किया घेराव
Bisauli, Budaun | Apr 25, 2026 बिसौली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। रतनपुर कोट भानपुर बिजलीघर पर बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।किसानों का कहना है कि उन्हें निर्धारित समय के अनुसार 24 घंटे में करीब 10 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन हकीकत में 2 घंटे भी सप्लाई नहीं दी जा रही है।