गायघाट: खजुरी गांव में बिजली की चिंगारी से एक बीघा गेहूं की फसल राख, किसान ने मुआवजे की मांग की
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के खजुरी गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे में अचानक खेत में आग लगने से एक बीघा में लगे गेहूं कि फसल जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान नंदकिशोर साह ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली की तार की लाइन गई हुई है। कई जगह कमजोर जम्फर जोड़ने के कारण अक्सर चिंगारी निकलता था।