सिवनी: नियम सख्त: बिना टिकट या अनुचित टिकट मिलने पर अब देना पड़ सकता है दोगुना जुर्माना
Seoni, Seoni | Jul 9, 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने टिकट नियमों को और सख्त कर दिया है। अब केवल टिकट का स्क्रीनशॉट या व्हाट्सएप पर भेजी गई कॉपी मान्य नहीं होगी। यात्रा के दौरान उसी मोबाइल में डिजिटल टिकट होना जरूरी है, जिससे टिकट बुक किया गया हो। टिकट जांच के समय वैध टिकट नहीं मिलने या अनुचित टिकट पाए जाने पर यात्रियों से दोगुना जुर्माना वसूला जा सकता है। रेलवे ने सभी यात्रियों से अप