सुसनेर: डग रोड पर प्लाट के बकाया पैसे लेने गए आकली के सरपंच प्रतिनिधि से मारपीट, थाने में 3 भाइयों पर मामला दर्ज
सोयत रोड स्थित पुलिस थाने में आज शुक्रवार 4 बजे ग्राम आकली के सरपंच प्रतिनिधि श्याम सिंह सोंधिया के साथ सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। घटना डग रोड पर स्थित तहसील कार्यालय के सामने की है। बताया जा रहा है कि सरपंच प्रतिनिधि वहाँ एक प्लॉट के बकाया पैसे लेने गए थे। इसी दौरान उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने 3 भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।