कोटा: कोटा पुलिस ने ग्राम मझगांव से 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | Sep 5, 2025 कोटा पुलिस ग्राम मझगांव में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर रेड कार्यवाही किया। जहां सुशील कुमार पोर्ते उम्र 35 वर्ष निवासी मझगांव थाना कोटा के परछी से जरकिन में 5 लीटर तथा बाटल में 2 लीटर कुल 7 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी सुशील कुमार पोर्ते के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया